CG अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप द्वितीय चरण ऑनलाइन आवेदन 2026 शुरू

Published on: January 30, 2026
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Azim Premji Scholarship 2nd Phase Online Apply 2026

छत्तीसगढ़ की सरकारी स्कूलों से पढ़ी छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का द्वितीय चरण (2nd Phase) वर्ष 2026 के लिए शुरू कर दिया गया है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को ₹30,000 प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे वे अपनी उच्च शिक्षा (UG / Diploma) बिना आर्थिक परेशानी के पूरी कर सकें।


🔔 महत्वपूर्ण सूचना

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना छत्तीसगढ़ की सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर है।
👉 इस योजना में ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है।


📌 योजना का संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
फाउंडेशन का नामअजीम प्रेमजी फाउंडेशन
योजना का नामअजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप
आवेदन वर्ष2026
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन (द्वितीय चरण)
छात्रवृत्ति राशि₹30,000 प्रतिवर्ष
पात्रताकेवल महिला विद्यार्थी
आधिकारिक वेबसाइटazimpremjifoundation.org

📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

इवेंटतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि31 जनवरी 2026

💰 अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप राशि

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के अंतर्गत चयनित प्रत्येक छात्रा को:

  • ₹30,000 प्रति वर्ष
  • यह राशि 2 किस्तों में दी जाएगी
  • छात्रवृत्ति कोर्स की पूरी अवधि (2 से 5 वर्ष) तक मिलेगी
  • शर्त: छात्रा की शैक्षणिक प्रगति नियमित होनी चाहिए

💸 आवेदन शुल्क (Application Fee)

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना में आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
➡️ किसी भी ऑनलाइन सेंटर को ₹100 से अधिक शुल्क न दें

वर्गशुल्क
OBCनिःशुल्क
SC / STनिःशुल्क

✅ पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता निम्नलिखित है:

  • छात्रा ने कक्षा 10वीं और 12वीं
    👉 सरकारी स्कूल / कॉलेज से नियमित विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की हो
  • शैक्षणिक सत्र 2025-26 में
    👉 UG (स्नातक) या डिप्लोमा कोर्स (2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो
  • केवल महिला विद्यार्थी पात्र होंगी

📘 अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना क्या है?

यह एक शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना है जिसे अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया है।
इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को उच्च शिक्षा पूरी करने में सहायता देना है।

➡️ वर्ष 2025-26 के पहले चरण में:

  • लगभग 2.5 लाख छात्राओं को
  • 18 राज्यों में इस योजना का लाभ दिया गया था

अब वर्ष 2026 के लिए द्वितीय चरण के आवेदन शुरू हो चुके हैं।


📝 अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

छत्तीसगढ़ राज्य में Azim Premji Scholarship 2nd Phase Online Apply 2026 की प्रक्रिया नीचे दी गई है:

1️⃣ नीचे दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें
2️⃣ पहले से रजिस्ट्रेशन है तो Login करें, अन्यथा New Registration पर क्लिक करें
3️⃣ पात्रता जांचें (Eligibility Check)
4️⃣ मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP Verify करें
5️⃣ अपनी पूरी जानकारी भरकर पासवर्ड बनाएं और रजिस्ट्रेशन पूरा करें
6️⃣ ID और Password से लॉगिन करें
7️⃣ आवेदन फॉर्म को स्टेप-बाय-स्टेप भरें
8️⃣ आवश्यक दस्तावेज JPG / PNG / PDF फॉर्मेट में अपलोड करें
9️⃣ सभी जानकारी जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें
🔟 भविष्य के लिए Application Form का प्रिंट निकाल लें

📌 Note: यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से सहायता ले सकते हैं।


📂 ऑनलाइन आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

Azim Premji Scholarship Online Form भरने से पहले निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  • छात्रा का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज कलर फोटो व सिग्नेचर
  • सक्रिय मोबाइल नंबर व ईमेल ID
  • 10वीं व 12वीं की अंकसूची
  • कॉलेज प्रवेश प्रमाण पत्र / बोनाफाइड / फीस रसीद
  • बैंक पासबुक या पिछले 1 माह का बैंक स्टेटमेंट

🏆 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1️⃣ आवेदन केवल अधिकृत वेबसाइट से ऑनलाइन होना चाहिए
2️⃣ सभी आवेदनों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी
3️⃣ मेरिट लिस्ट में नाम आने पर
👉 छात्रा से बैंक खाता विवरण अपलोड करने को कहा जाएगा
4️⃣ सत्यापन के बाद छात्रवृत्ति राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी


🔗 Important Links

  • 📝 नया रजिस्ट्रेशन लिंक – Click Here
  • 🔐 लॉगिन लिंक – Click Here
  • 🌐 आधिकारिक वेबसाइट – azimpremjifoundation.org

Azim Premji Scholarship last date 2026Azim Premji Scholarship kab aayegi 2026Azim Premji Scholarship amountAzim Premji Scholarship eligibilityAjim Premji Scholarship apply onlineAzim Premji Scholarship for girlsGovernment school girls scholarship 2026₹30000 scholarship for girls

Leave a Comment

error: Content is protected !!